मेरठ: शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का अनोखा विरोध, हवन-यज्ञ से की “व्यापार की मौत” की तेहरवीं :

मेरठ: शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का अनोखा विरोध, हवन-यज्ञ से की “व्यापार की मौत” की तेहरवीं :


मेरठ। शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में धरने पर बैठी महिलाओं ने बुधवार को प्रदर्शन के 13वें दिन प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। उन्होंने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर विश्वास टूटने तथा व्यापार की “मौत” का प्रतीक चिह्नित करते हुए हवन-यज्ञ किया और तेहरवीं मनाई।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि बाजार में आजीविका का गंभीर संकट पैदा हो गया है। लगातार अनदेखी से उनका भरोसा पूरी तरह टूट चुका है। उन्होंने सरकार से तत्काल समाधान की मांग की, ताकि उनके परिवारों का जीवन और रोजगार सुरक्षित रहे। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज होगा।
स्थानीय प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *