हापुड़ में ट्रैक्टर ट्रॉली से हो रहा बड़े पैमाने पर अवैध खनन, गौरव चौधरी पर लगा माफिया का आरोप :

हापुड़ में ट्रैक्टर ट्रॉली से हो रहा बड़े पैमाने पर अवैध खनन, गौरव चौधरी पर लगा माफिया का आरोप :

उत्तर प्रदेश के हापुड़ शहर में थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के देवनंदनी गढ़ फाटक के पास प्रयाग हॉस्पिटल के बराबर में ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। स्थानीय निवासी ने आरोप लगाया है कि गौरव चौधरी नाम का युवक अवैध खनन माफिया के रूप में सक्रिय है और करीब एक हजार गज जमीन पर भराव का काम करा रहा है।यह जमीन एचपीडीए (हापुड़ विकास प्राधिकरण) द्वारा प्लॉटिंग के लिए स्वीकृत भी नहीं है, फिर भी यहां अवैध खनन से निकाली गई मिट्टी का भराव हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, शहर की कई अवैध कॉलोनियों में इसी तरह के अवैध खनन से मिट्टी का भराव किया जा रहा है।निवासी ने बताया कि थाना हापुड़ देहात की पुलिस, खनन अधिकारी और एचपीडीए अधिकारी इस मामले में पूरी तरह खामोश हैं। अवैध खनन से न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *