हापुड़ में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां, सवारी को टेंपो के पीछे लटकाने का वीडियो वायरल :

हापुड़ में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां, सवारी को टेंपो के पीछे लटकाने का वीडियो वायरल :

हापुड़, 2 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन न होने की घटना सामने आई है। जगह-जगह चेकिंग पॉइंट्स होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से बड़ा हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टेंपो के पीछे सवारियां लटक रही हैं, वो भी पैसे देने के बाद। ड्राइवरों द्वारा ओवरलोडिंग और असुरक्षित यात्रा कराई जा रही है, जबकि ट्रैफिक पुलिस सिर्फ ड्यूटी के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके साये में नियमों की ऐसी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं? ट्रैफिक पुलिस को बड़े हादसे का इंतजार क्यों है और कार्यवाही क्यों नहीं हो रही?स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक विभाग सेटिंग के खेल में व्यस्त है, जिससे सड़कों पर अराजकता का माहौल है। इस तरह की लापरवाही से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन से मांग उठ रही है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और चेकिंग को प्रभावी बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *