भारत विकास परिषद मवाना विराट,संस्कार शाखा,अभियंता शाखा मेरठ एवं लेडीज क्लब, मेरठ द्वारा 8 मार्च को उत्सव मंडप में आठ कन्याओं का सरल सामूहिक विवाह का आयोजन:

भारत विकास परिषद मवाना विराट,संस्कार शाखा,अभियंता शाखा मेरठ एवं लेडीज क्लब, मेरठ द्वारा 8 मार्च को उत्सव मंडप में आठ कन्याओं का सरल सामूहिक विवाह का आयोजन:

**मवाना संवाददाता* आज बुधवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित उत्सव मंडप में भारत विकास परिषद मवाना विराट,संस्कार शाखा,अभियंता शाखा मेरठ एवं लेडीज क्लब, मेरठ द्वारा 8 मार्च 2026 को आठ कन्याओं का सरल सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। आज उत्सव मंडप मवाना में ऑठों कन्याओं को लहंगे एवं उनके दूल्हों को सूट का कपड़ा दिया गया। वर पक्ष एवं कन्या पक्ष के 30-30 सदस्य विवाह में शामिल होंगे तथा 8 मार्च को वैदिक रीति रिवाज से शादियां संपन्न कराई जाएगी। आज कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राजीव रस्तोगी, दीपक गुप्ता, संजीव रस्तोगी, डॉक्टर विजय कुमार , शैवाल दुबलिश, सुभाष धीमान, अनुराग दुबलिश ,अदित दुबलिश एवं अमरपाल आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *