राष्ट्रीय लोक दल द्वारा डिफेंस कालोनी मवाना में सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन :

राष्ट्रीय लोक दल द्वारा डिफेंस कालोनी मवाना में सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज मगलवार मवाना कस्बे में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) द्वारा एक सक्रिय सदस्यता कैंप का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से जोड़ना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष – पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ एवं विशिष्ट अतिथि रूप में पूर्व चेयरमैन अय्युब कालिया ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी रतन सिंह और साबिर अली संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी विकास सिंह भैंसा ने निभाई।अपने उद्बोधन में कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के जीवन, उनके संघर्षों एवं किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि चौधरी साहब की नीतियां आज भी देश के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री माननीय जयंत चौधरी जी के हाथ मजबूत किये जा सकें | इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। सभी ने पार्टी के साथ मिलकर सामाजिक न्याय, किसान कल्याण और लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया lकार्यक्रम के संयोजक जनाब शकील सैफी (बीडीसी सदस्य) रहे। जिन्होंने आयोजन की रूपरेखा तैयार करने से लेकर मेहमानों के स्वागत तक की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाई। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान मवाना ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में एक नई राजनैतिक चेतना का संचार करेगा।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सभी नव-शामिल सदस्यों को बधाई देकर किया गया। रालोद का यह सदस्यता अभियान आगामी दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा, ताकि जन-जन को पार्टी के साथ जोड़ा जा सके।सक्रिय सदस्यता लेने वालों में मुख्यतया अरशद अंसारी, अरशद सैफी, अजरूद्दीन मेवाती, मोहसिन सलमानी, दिलशाद सैफी, सिराजुद्दीन राजपूत, अकरम, आबिद, आदिल सैफी, दानिश कुरैशी, महताब सैफी, वसीम अंसारी, शहजाद अल्वी, हामिद आदि रहे, इसी के साथ दर्जनों अकलियत के लोगों ने पार्टी की साधारण सदस्यता ग्रहण की।जिला पंचायत सदस्य अजीत बना, धर्मपाल निलोहा, सुनील पिलौना, सतीश निलोहा, अनिल पहाड़पुर, हरेंद्र भैंसा,आलोक भैंसा, गुड्डू खेड़ी, परमेंद्र पिलौना, मोहित डागर आदि सेंकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *