मेरठ 7 अक्टूबर,महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी  द्वारा शहर के घंटाघर स्थित महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित की:

मेरठ 7 अक्टूबर,महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के घंटाघर स्थित महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित की:

मेरठ 7 अक्टूबर,महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के घंटाघर स्थित महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर उनके बताएं रास्ते पर चलने की सौगंध ली। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को समानता, न्याय और मानवता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को सच्चाई और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन इस बात का प्रतीक है कि कर्म और निष्ठा से कोई भी व्यक्ति महान बन सकता है। उन्होंने समाज में समानता और भाईचारे की भावना को सशक्त किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मॉनिंदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति के पथप्रदर्शक थे। उन्होंने अपने लेखन से समाज को धर्म, सत्य और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया।कार्यक्रम में बाबू चमन सिंह,महेंद्र गुर्जर, संजय कटारिया अवध बिहारी सक्सेना, विनोद सोनकर,राकेश शर्मा, राजू मेहरोल,रीना शर्मा, सलीमुद्दीन शाह, डॉक्टर अशोक आर्य, के.डी.शर्मा,राकेश मिश्रा,सचिन शर्मा,नरेश नेगी, अजहर भारती,अरुण शर्मा,मुजाहिद आदि कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। हरिकिशन वर्मा कांग्रेस प्रवक्ता मेरठ।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *