अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आने वाली 15 अक्टूबर को कांग्रेस कमेटी द्वारा मवाना नगर के तहसील रोड़ स्थित बड़े मैदान में किसान सम्मान रैली निकली जाएगी lआज सोमवार को मवाना नगर के बस स्टैंड के निकट पंचायती धर्मशाला में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग का आयोजन किया l जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि किसानों के साथ लगातार केंद्र सरकार अत्याचार कर रही है ना तो न्यूनतम मूल्य तय करती है। ना कि किसानों की समस्याओं का समाधान इस भाजपा सरकार कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पा रही है। इसलिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आने वाली 15 अक्टूबर को मवाना में किसान सम्मान रैली का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे,प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, ऑल इंडिया सेकेट्री प्रदीप नरवाल,धीरज गुर्जर आदि शामिल होंगे। इस रैली के माध्यम से किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की जायेगी। इस दौरान विनोद कामिल,एडवोकेट श्रीवल्लभ,शाहनवाज कुरैशी, दीन मौहम्मद,नईम राणा,शिव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
