आज सोमवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज की अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 11 की कुमारी वैष्णवी सिंघल को मेरठ के जिलाधिकारी डॉक्टर वी के सिंह ने मिशन शक्ति के अंतर्गत एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह ने कार्यभार ग्रहण कराया वैष्णवी सिंघल ने वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 में 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप 10 सूची में अपना स्थान बनाया था। जिसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक लाख रूपये का चेक, एक गोल्ड मेडल तथा एक लैपटॉप के द्वारा सम्मानित किया था। वैष्णवी सिंगल के पिता मणिकांत एक प्राइवेट नौकरी से अपने परिवार का संचालन कर रहे हैं तथा माता मोनिका एक ग्रहणी है। जो अपने बच्चों को एक अच्छे संस्कार तथा लग्न के लिए प्रेरित कर रही हैं एक दिन का जिलाधिकारी नियुक्त किए जाने की खबर सुनकर विद्यालय के प्रबंधन समिति कै अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबन्धक पवन कुमार रस्तोगी,प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह तथा समस्त विद्यालय के शिक्षक ,शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने छात्र को अपनी शुभकामनाएं दें तथा जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय के 112 साल के इतिहास में पहली बार किसी छात्रा को मेरठ के जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ यह विद्यालय के लिए बेहद गर्व की बात है दो छोटी बहन है एक कक्षा आठ तथा दूसरी कक्षा तीन में पढ़ रही है।
