मिशन शक्ति केन्द्र के अंतर्गत थाना ए एस इंटर कॉलेज में टीम मिशन शक्ति द्वारा छात्राओं को किया जागरूक :

मिशन शक्ति केन्द्र के अंतर्गत थाना ए एस इंटर कॉलेज में टीम मिशन शक्ति द्वारा छात्राओं को किया जागरूक :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज मंगलवार मवाना थाना क्षेत्र में प्रभारी रेनू रानी द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत ए एस इंटर कॉलेज में टीम मिशन शक्ति द्वारा छात्राओं को जागरूक कियामहिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, एवं सशक्तिकरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश राज्य एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राज्य के नेतृत्व मे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के निर्देशन में थाना मवाना क्षेत्र में महिलाओं को और अधिक सुरक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में थाना मवाना पर मिशन शक्ति केन्द्र की स्थापना हुई। थाना मवाना पर पीडिता के आगमन उपरान्त मिशन शक्ति केन्द्र काउंसलिंग, मार्गदर्शन सहयोग और संरक्षण, अभियोग पंजीकरण, महिलाओं के विरुदध होने वाले अपराध व अपराधियों का सम्यक कार्यवाही सम्बन्धी सेवांए प्रदान करने हेतु थाना मवाना पर तैनात म0उ0नि0 रेनू रानी को मिशन शक्ति केन्द्र मवाना का प्रभारी नियुक्त किया गया। चार महिला/पुरुष उ0नि0 गण, 15 हे0का/का०, तथा 2 महिला होमगार्ड नियुक्त किये गये व । सरकारी चार पहिया वाहन महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँच/दविश/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उन्हे प्रदान की गयी है।मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी रेनू रानी द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र के अंतर्गत थाना क्षेत्र मे ए एस इंटर कॉलेज में छात्राओं को टीम मिशन शक्ति मवाना द्वारा जागरूक करते हुए सरकार से संबंधित सभी योजनाओं को बताया गया तथा महिलाओं के सुरक्षा से संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबर बताए गए तथा विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को सरकार से मिलने वाली सहायता व आर्थिक मदद के बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *