तहसील परिसर में किसान की जेब से 4500 रुपये चोरी :

तहसील परिसर में किसान की जेब से 4500 रुपये चोरी :

खतौनी निकलवाने पहुंचे किसान ने अज्ञात व्यक्ति पर लगाया रकम उड़ाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच*मवाना नगर के तहसील परिसर में खतौनी निकलवाने पहुंचे एक किसान की जेब से 4500 रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। रुपये गायब होने का पता चलने पर किसान ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने मवाना थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।*कंप्यूटर कार्यालय में पहुंचा था किसान*मवाना क्षेत्र के गांव निलोहा निवासी उमेश पुत्र दिलावर सिंह सोमवार को तहसील परिसर स्थित कंप्यूटर कार्यालय में खतौनी निकलवाने गए थे। किसान के अनुसार, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से 4500 रुपये निकाल लिए।कुछ देर बाद जेब से रुपये गायब होने का पता चला तो उन्होंने आसपास मौजूद लोगों और परिसर में काफी तलाश की, लेकिन रकम का कोई पता नहीं चल सका।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कहीपीड़ित किसान ने घटना की लिखित तहरीर मवाना थाने में देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किसान की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।पुलिस तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालेगी। इसके अलावा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *