पीआरडी जवानों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि, मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर से मिले जवान :

पीआरडी जवानों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि, मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर से मिले जवान :

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर द्वारा पीआरडी जवानों के मानदेय में की गई ऐतिहासिक वृद्धि से जवानों में खुशी की लहर है। सरकार के इस निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सोमवार को जनपद मेरठ के पीआरडी जवानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पीआरडी प्रतिनिधि नरेश कुमार माछरा के नेतृत्व में राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर से मिला।प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर पीआरडी जवानों के मानदेय में वृद्धि किए जाने के निर्णय के लिए उनका सहृदय आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। जवानों ने कहा कि सरकार के इस फैसले से लंबे समय से सेवा दे रहे पीआरडी जवानों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ उनका मनोबल भी बढ़ा है।इस अवसर पर जिला पीआरडी प्रतिनिधि नरेश कुमार माछरा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का यह निर्णय पीआरडी जवानों के मान-सम्मान को बढ़ाने वाला है। मानदेय में वृद्धि से जवानों और उनके परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा वे और अधिक उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे सकेंगे।उन्होंने कहा कि पीआरडी जवान विभिन्न परिस्थितियों में पुलिस एवं प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी करते हैं। सरकार द्वारा उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय पूरे प्रांतीय रक्षक दल परिवार के लिए उत्साहवर्धक है।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार के इस कल्याणकारी कदम से प्रदेशभर के पीआरडी जवानों में खुशी का माहौल है। इस दौरान पीआरडी जवानों ने सरकार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जवानों के हित में इसी प्रकार के निर्णय लिए जाने की उम्मीद जताई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *