ग्राम मीवा में भाई ने भाई भतीजे पर लगाया मारपीट का आरोप :

ग्राम मीवा में भाई ने भाई भतीजे पर लगाया मारपीट का आरोप :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज बृहस्पतिवार मवाना क्षेत्र के ग्राम मीवा में पीड़ित ने मवाना थाना पुलिस को तहरीर सोपते हुऐ अपने भाई भतीजे पर मारपीट करने का आरोप लगाया l और पुलिस से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई l
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्ची पुत्र कांति एक अविवाहित ग्राम मीवां थाना मवाना जिला मेरठ का निवासी है। पीड़ित का बड़ा भाई पोदी पुत्र कान्ती व पोदी का लड़क दीपांशु दोनों आये दिन पीड़ित के साथ गाली-गलौच करते हैं तथा घर से निकालने की धमकी देते हैं। पीड़ित मिर्ची ने बताया कि उनके भाई ने उसकी एक भैंस भी बेच दी। ये दोनों बाप बेटे पीड़ित के मकान को कब्जाने की फिराक में लगे हुये हैं। दीपांशु प्रार्थी को धमकी देता है कि साले तेरे गोली निकाल दूंगा । पीड़ित का मकान अलग है तथा भाई पोदी का मकान अलग है दोनों के अलग-अलग मकान है। परन्तु पीड़ित मिर्ची को अकेला समझकर उसके मकान पर जबरदस्ती कब्जा करने की फिराक में लगे हुये हैं। आज दिनाक 18-9-2025 को पीड़ित सुबह 8 बजे अपने मकान पर अपने कपड़े धो रहा था तो ये दोनो पोदी व इसका लडका दीपांशु अपने हाथो में लाठी डन्डे लेकर आये तथा दीपांशु हर समय अपने साथ कट्टा रखता है जो बार-बार क‌ट्टा दिखाकर मुझे जान से मारने की धमकी देता है आते ही इन दोनों ने पीड़ित मिर्ची के साथ गाली-गलौच करते हुये मारपीट शुरू करदी ये दोनों आपस में कह रहे थे यह मकान ऐसे खाली नहीं करेगा इसका काम ही तमाम करना पडेगा इसकी गर्दन काटकर बम्बे में बहाना पडेगा। प्रार्थी ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई ।

पीड़ित मैं पुलिस को तहरीर सोपते हुए बताया कि इससे पहले भी ये दोनों पीड़ित मिर्ची के साथ कई बार मारपीट कर चुके हैं जिसके सम्बन्ध में पीड़ित ने थाना मवाना पर प्रार्थना पत्र दिये परन्तु इनके खिलाफ कोई कार्यवाही न होने के कारण इनके हौसले बहुत बुलन्द है।
मवाना थाना प्रभारी ने पीड़ित से तहरी लेते हुए जांच कर उचित कार्यवाही के आदेश दिए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *