*गाली देने से मना करने पर भाई ने भाई के साथ की मारपीट**अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज बृहस्पतिवार मवाना क्षेत्र के ग्राम वीर नगर निवासी पीड़ित ने बीती रात तू के लड़कों द्वारा की गई मारपीट को लेकर आज मवाना थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सोपते हुए न्याया की गुहार लगाई l प्राप्त जानकारी के अनुसार आशु पुत्र सुंदरपाल ग्राम वीरनगर थाना मवाना जिला मेरठ का निवासी है। आशु के ताऊ के लडके मनोज व कुलदीप पुत्रगण राजपाल आशु व उसके परिवार से बिना किसी बात के रंजिश रखते हैं आये दिन हमारे साथ गाली-गलौच करते रहते हैं। कल दिनांक 17-09-2025 को आशु अपने घर पर बैठा हुआ था l तो समय करीब 5 बजे दोनों पीड़ित के घर पर आये और आकर गाली-गलौच करने लगे पीड़ित ने उनको गाली देने से मना किया तो वे पीड़ित को भुगत लेने की धमकी देते हुये वहां से चले गये। पीड़ित आंसू रात को अपने मकान पर सोया हुआ था तो समय करीब 9-10 बजे के बीच दोनों पीड़ित के पास आये और सोते हुये के साथ लात घूसों से बुरी तरह से मारपीट शुरू करदी इनके साथ पूजा पत्नि मनोज व माता मुनेश भी साथ थे । पीड़ित आशु की चीख पुकार की आवाज सुनकर आस-पास में जाग हो जाने पर ये सभी पीड़ित आशु को धमकी देते हुये कि आज तो तू बच गया आईन्दा मौका मिलने पर जिन्दा नहीं छोड़ेंगे। पीड़ित आंसू ने बताया कि ये दोनों अवैध शराब का कारोबार करते है तथा इनके पास हर समय शराबियों का आना जाना लगा रहता है प्रार्थी विरोध करता है तो ये दोनों प्रार्थी के साथ गाली-गलौच करते हैं। मवाना थाना प्रभारी ने पीड़ित से तहरी लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए l
