अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज शनिवार मवाना नगर में थाना समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक द्वारा एक ज्ञापन दिया गया जिसमें मवाना में हो रहे अतिक्रमण, रामलीला छोटा मैदान में अवैध पैठ साप्ताहिक रविवार को वसूली के विरोध में दिया गया मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक ने बताया मवाना में चारों तरफ पूरा अतिक्रमण हो रहा है उसमें ई-रिक्शा टेंपो प्राइवेट बस वाले सभी के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है प्राइवेट बस वाले तो पुलिस चौकी से चलते हैं और थाने तक लगभग 20 मिनट में पहुंचते हैं जिससे हस्तिनापुर रोड पर जाम की स्थिति हर समय बनी रहती है यही हाल फलावदा रोड पर है ओर ठेली वालों ने भी बिल्कुल हद कर रखी है वह भी जहां चाहे अपनी ठेली लगाकर खड़े हो जाते हैं उनको भी कोई कहने सुनने वाला नहीं है अधिशासी अधिकारी से बात करते हैं तो कहते हैं कि हमें थाने को इनफार्मेशन दे रखी है पुलिस प्रशासन यह कहता है कि हमें नगर पालिका सपोर्ट करेगा तो हम जाम हटवा देंगे यह कहानी समझ में नहीं आ रही इस जाम को लगते हुए काफी लम्बा टाइम हो गया परेशान मवाना की पब्लिक है 5 मिनट के रास्ते में आधा आधा घंटा लग जाता है किला रोड पर फल वालो ने बस अड्डे के पास 10 फुट से भी आगे अपनी दुकान निकाल रखी है पीछे उनका हटवाया भी गया था मगर स्थिति जस की तस है दिन में और शाम को रोड से निकलना भारी हो जाता है मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक ने थाना दिवस पर एसडीएम महोदय से भी बात की और जाम से निजात दिलाने रविवार को लगने वाली अवैध पैठ और उससे जो वसूली हो रही है वो सीधा राजस्व का नुकसान है के लिए उनसे भी निवेदन किया गया साथ मे सहयोगी अनिल सक्सेना मनीष शर्मा योगेश शर्मा राजू सैनी राजपाल सैनी अरमान आदि रहे l
