देश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को यूपी सरकार सरकारी नौकरी देने की तैयारी कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियम-2022 के तहत उन्हें नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक क्रिकेटर रिंकू सिंह को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। सरकार का कहना है कि विश्व स्तर पर रिंकू सिंह ने भारत को गौरवान्वित किया है। यह नियुक्ति राज्य की नीति के अनुरूप है, जिसमें खेल उत्कृष्टता को सार्वजनिक सेवा भूमिकाओं में एकीकृत किया गया है। इस मामले में बेसिक शिक्षा निदेशक को एक पत्र भी जारी किया गया है।
