अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज सोमवार मवाना नगर के तहसील रोड स्थित नगर पालिका परिषद् मवाना के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक द्वारा पालिका के कर विभाग के कर्मचारियों के साथ साप्ताहिक विभागीय बैठक की गयी, जिसमें अध्यक्ष महोदय द्वारा कर विभाग में चल रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा कर अधीक्षक अनिल कुमार को पालिका की कर-वसूली में वृद्धि करने के कडे निर्देश निर्गत किये गये, साथ ही अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि कर विभाग के कर्मचारियों द्वारा बकायेदारों के घर-घर वसूली की जायेगी, कर्मचारियों द्वारा जो वसूली की जायेगी, उसका विवरण प्रत्येक सप्ताह की विभागीय बैठक में अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अध्यक्ष द्वारा नगर में किये जा रहे स्वकर निर्धारण हेतु गठित की गयी दोनो टीमों को प्रत्येक दिन 100-100 मकानों का स्वकर निर्धारण करने हेतु आदेशित किया गया। उक्त के अतिरिक्त उनके द्वारा विभागीय नामान्तरण पत्रावलियों को प्रकाशन हेतु भेजने व सीमा विस्तार से सम्बन्धित पत्रावलियों पर समय से हस्ताक्षर कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही अध्यक्ष महोदय द्वारा मवाना शुगर मिल के स्वकर निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण होने पर स्वकर निर्धारण प्रपत्रों पर सक्षम अधिकारीगणों के हस्ताक्षर कराकर प्रपत्र सबमिट करने हेतु कर विभाग को निर्देशित किया गया। उक्त के अतिरिक्त पालिका अध्यक्ष द्वारा कर विभाग में बिल वितरित करने वाले कर्मचारियों को बिल घर-घर पहुॅचाकर नागरिकों से लिखित हस्ताक्षर कराने व उनके मोबाईल नम्बर रजिस्टर में दर्ज करने हेतु कहा गया। साथ ही अध्यक्ष न आगामी विभागीय बैठक तक नगर के मौ0 काबलीगेट के गृहकर-जलकर के बिल वितरित करने हेतु कर्मचारियों को कडे निर्देश दिये गये।उक्त बैठक में पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक के साथ कर विभाग के कर अधीक्षक अनिल कुमार, कर लिपिक उमेश कुमार, दीपक कुमार, राजेश सैनी, नन्द किशोर , अमित कसाना , आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
