ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट मेरठ व मवाना पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्कर गिरफ्तार :

ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट मेरठ व मवाना पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्कर गिरफ्तार :

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 124 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 62 लाख रुपये) बरामद**अभियुक्त के पास से ट्रक नं0 UP 11AT 0880 व कार आई-20 नं0 DL 6 CJ 9055 बरामद**अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज मंगलवार मवाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी मेरठ बिजनौर हाईवे पर दिन निकलने से पहले रात्रि एक से डेढ़ के बीच में नारकोटिक्स विभाग लखनऊ, सर्विलांस टीम व पुलिस के साथ मिलकर चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया l जिनके कब्जे से एक ट्रक वह एक गाड़ी और 124 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 62 लाख रुपये) बरामद किया l पुलिस महानिदेशक उ०प्र० लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उ०प्र० लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उ०प्र० लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय उ०प्र० लखनऊ, के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ए०एन०टी०एफ० मुख्यालय उ०प्र० लखनऊ के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक भगवान दास ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट मेरठ के कुशल नेतृत्व में ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट मेरठ टीम द्वारा मवाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के खिलाफ तार पकड़ अभियान चलाया गया l मुखबिर की सूचना पर टीम को सामने से ट्रक नं0 UP 11AT 0880 व कार आई-20 नं0 DL 6 CJ 9055 आता नजर आया l नारकोटिक्स विभाग व पुलिस टीम के द्वारा तुरंत गाड़ी को रोक लिया गया l जिसमें पुलिस टीम को चार सक्रिय तस्कर गौरव राठी पुत्र उदयवीर सिंह निवासी दूध हेरी थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर, अरविन्द कुमार पुत्र स्व० कृष्णपाल निवासी दूधली बांगर थाना मवाना जनपद मेरठ, वाजिद खान पुत्र सईद खान निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह ढिकोली रोड़ कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ, कपिल पुत्र नरेन्द्र निवासी बिसौला थाना इन्चौली जनपद मेरठ को ट्रक नं0 UP 11AT 0880 व कार आई-20 नं0 DL 6 CJ 9055 के गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 124 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 62 लाख रुपये) बरामद कर थाना मवाना मेरठ में मु०अ०सं० 246/2025 धारा 8/20/29/60/61 एनडीपीएस एक्ट, 1985 का अभियोग पंजीकृत कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।पुलिस द्वारा पूछताछ गिरफ्तार अभियुक्त गौरव राठी से पूछताछ में बताया कि पहले भी शराब तस्करी व अन्य मामलों में कई बार जेल जा चुका हूँ। और गाड़ी DL 6 CJ 9055 आई-20 से अरविन्द को अपने साथ लेकर ट्रक नं0 UP 11AT 0880 के साथ उड़ीसा में उमरकोट के पास बोरई के जंगलों से अलग अलग जगहों से अलग अलग व्यक्तियों से गाँजा इकट्टा करके उक्त ट्रक में भरकर छिपाकर लेकर आते हैं और मवाना के पास अरविन्द के गाँव दूधली के जंगलों में ट्रक से उतारकर छिपाकर रख देते हैं और फुटकर में आस पास के जनपदों व एनसीआर क्षेत्र में बेच देते हैं । तथा एक हमारा साथी है जिसका नाम दिनेश कुमार निवासी सकौती टाण्डा थाना दौराला जनपद मेरठ का रहने वाला है जो हम लोगों का गाँजा खरीदता व बिकवाता है। तथा ट्रक नं0 UP 11AT 0880 के चालक/परिचालक वाजिद व कपिल अधिक पैसा कमाने के लालच में ट्रक में गांजा छिपाकर लाने में हमारी मदद करते है नारकोटिक्स विभाग में उ0नि0 श्री लोकेन्द्र कुमार ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट मेरठ, मु०आ० संजीव कुमार ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट मेरठ, मु०आ० नवीन कुमार भारद्वाज ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट मेरठ, मु०आ० विनित कुमार ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट मेरठ, मु०आ० मनीष कुमार ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट मेरठ।थाना मवाना पुलिस टीम टीम मे उ0नि0 श्री मनोज शर्मा थाना , उ0नि0 श्री अनुराग सिंह, हे0का0 राजकुमार, हे0का0 नरेन्द्र भाटी, का0 कपिल, का0 विमलेश कुमार,सहयोगार्थ सर्विलांस टीम मख्यालय लखनऊ से एस. आई. एम राजेश मिश्र (सर्विलांस प्रभारी) एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ। टीम सर्विलांस एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *