डूंगर से लापता बच्ची का पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग :

डूंगर से लापता बच्ची का पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग :

रोहटा। डूंगर गांव में पांच दिन पूर्व घर के बाहर खेलते हुए लापता हुई मजदूर की मासूम बच्ची का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। एसपी देहात और सीओ पीड़ित के घर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी लेकर शीघ्र ही बच्ची को बरामद करने का परिवार वालों को भरोसा दिलाया।लापता बच्ची नेहा।बता दें कि गांव डूंगर निवासी ढाई वर्षीय नेहा पुत्री अमित पांच दिन पहले घर के बाहर से खेलते हुए अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसेएसपी देहात सीओ ने गांव में पहुंचकर ली घटना की जानकारीपरिवार वालों ने शाम तक सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिवार वालों ने नेहा की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी।अब 5 दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक लापता बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। रविवार को एसपी देहात राकेश मिश्रा सीओ सरधना संजय जायसवाल पीड़ित मजदूर अमित के घर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी हासिल की। दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी परिवार वालों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के सामने रोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *