पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर चल रहे काफी दिनों से अभियान का किया समापन :

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर चल रहे काफी दिनों से अभियान का किया समापन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।

आज शनिवार मवाना नगर में चल रहे पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती पर चल रहे बीते 15 दिन के अभियान का समापन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मवाना नगर के बडे महादेव शिव मंदिर पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक के भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता नितिन खटीक द्वारा पहले शिव भगवान की पूजा अर्चना की वह माल्या अर्पण करने के उपरांत यात्रा की शुरुआत करते हुए पहले फीता काटा गया और फिर नारियल फोड़ा गया l उसके उपरांत नेता नितिन खटीक ने घोड़े पर सवार मां अहिल्या बनी तिलक व मालय अर्पण किया l यात्रा के दौरान शोभायात्रा में दो बग्गियां मौजूद रही l जिनमे एक बग्गी पर इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित की गई वह दूसरी बाजी में भगवान शंकर स्थापित किए गए lशोभायात्रा में 30 से 40 ट्रैक्टर व लगभग कई सौ मोटरसाइकिल शामिल रही हजारों की तादाद में यात्रीगण झंडा लेकर अहिल्या की जय जयकार करते हुए निकले lनितिन खटीक बोले अहिल्याबाई होलकर जैसी वीरांगना ने हमेशा देश के हित में दुश्मनों से लोहा लिया। पूर्व की सरकारों ने नहीं दिया कोई सम्मान भाजपा द्वारा 15 दिन तक विशेष अभियान चलाकर पूरे देश की नौजवान पीढ़ी तक अहिल्याबाई होलकर के जीवन परिचय को पहुंचाया है। शोभायात्रा बड़ा महादेव मंदिर से शुरू होकर,पुलिस चौकी,सुभाष चौक,फलावदा तिराहा,चौहान चौक,थाना तिराहा,पक्का तालाब,गणेशपुर होते हुए हस्तिनापुर कस्बे के रानी अहिल्याबाई होलकर चौक पर समाप्त हुई शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया और शोभायात्रा में शामिल लोगों को दर्जनों जगहों पर प्रसाद,शरबत आदि बांटा गया। शोभायात्रा में चेयरमैन अखिल कौशिक,नगर अध्यक्ष सचिन कौशिक, नीटू पाल,अनिल सक्सेना,मधुर कौशिक, राज गुप्ता, योगेश शर्मा, सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *