ग्राम पंचायत तिगरी की विद्युत लाईन को निलोहा की विद्युत फीडर की लाईन से जोड़ाने कॉल हैकर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन :

ग्राम पंचायत तिगरी की विद्युत लाईन को निलोहा की विद्युत फीडर की लाईन से जोड़ाने कॉल हैकर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज मंगलवार मवाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिगरी की विद्युत लाईन को निलोहा की विद्युत फीडर की लाईन से जोड़ाने कॉल हैकर ग्रामीणों ने मवाना उप जिलाधिकारी दीपक माथुर को ज्ञापन सोपाते हुए मांग उठाई कि की ग्राम तिगरी की विद्युत लाइन को मवाना से ही रखा जाए निलोहा फीडर में ना जोड़ा जाए l जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम तिगरी की विद्युत लाईन जो मवाना फीडर से पिछले काफी वर्षों से चली आ रही है। ग्रामवासियों को उक्त लाईन से किसी तरह की कोई दिक्कत व परेशानी नहीं है l लेकिन ग्राम तिगरी के बिजली फाइटर को मवाना फीडर से हटकर ग्राम निलोहा की विद्युत फीडर की लाईन से जोड़ा जा रहा है। लेकिन ग्रामवासी निलोहा फीडर विद्युत लाईन से जोड़े जाने के लिए तैयार नहीं हैं और समस्त ग्राम वासियों को निलोहा फीडर से विद्युत लाईन को जोड़े जाने पर घौर आपत्ति जताते हुए उप जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि ग्राम पंचायत तिगरी की विद्युत लाईन पूर्व की भांति मवाना फीडर लाईन से ही जुड़वाए जाने को लेकर मांग उठाई l मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा शिफ्टिंग का कार्य रुकवा दिया गया है और हम सभी आपसे ये मांग करते हैं कि लाइन शिफ्ट ना कराई जाए जिसपर एसडीएम दीपक माथुर ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में कुश चौधरी,लव कुमार,अजय कुमार, संजय, गजेंद्र, पुनीत, ऋषिपाल, बालेंद्र,जगबीर,उदित,जगदीश,ओंकार सिंह, सोरन सिंह, मिंटू, जगबीर आदि ग्रामीण शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *