अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
मवाना नगर में बस स्टैंड पुलिस चौकी क्षेत्र मे चोरों ने भरी दोपहरी में बंद पड़े मकान को खंगाल कर लाखों के जेवरात चोरी कर किये l चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई l जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है l प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला मुन्नालाल बस स्टैंड पुलिस चौकी के निकट गुडलक स्कूल वाली आदर्श नगर के रहने वाले दिनेश बिंदल पुत्र मुरारीलाल बिंदल परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होने के लिए तीन चार दिन से बाहर गए हुए थे। रविवार को पड़ोस के रहने वाले लोगों ने जब घर का ताला टूटा हुआ देखा तो उन्होंने मकान मालिक दिनेश बिंदल को इसकी सूचना दी l जिसपर दिनेश बिंदल वापस घर लौटे और कमरे के हालात देखकर दंग रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया l मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया l शनिवार दोपहर के समय तीन नकाबपोश चोरों ने घर के मेन गेट का कुंडा तोड़ते हुए नजर आए l दिनेश विद्यालय ने पुलिस को तहरीर सोपते हुए बताया कि घर के भीतर रखी सेफ अलमारी से लगभग दो तोले सोने के जेवरात, कुछ चांदी के सिक्के और नकदी पर हाथ साफ कर करके आसानी से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में जुटी हुई है। चोरों ने चोरी की पूरी घटना को महज सात मिनट में अंजाम दिया और फरार हो गए। दिनेश बिंदल मवाना की सब्जी मंडी के पास रेडिमेट गारमेंट्स का काम करते हैं और घर में इनकी माताजी,पत्नी और बच्चे रहते हैं। चोरी की घटना को लेकर पूरे मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है l
