भावनपुर थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह सैनी लाइन हाजिर, सट्टा, गंजा,जिस्मफरोशी, खनन, गोकशी जैसे काले कारनामों को देता था अंजाम :

भावनपुर थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह सैनी लाइन हाजिर, सट्टा, गंजा,जिस्मफरोशी, खनन, गोकशी जैसे काले कारनामों को देता था अंजाम :

मेरठ:भावनपुर थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह सैनी को मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने क्राइम मीटिंग के दौरान लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी की कार्यशैली और थाने से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई।थाना प्रभारी पर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने, शिकायतकर्ताओं और पत्रकारों पर मुकदमे की धमकी देने तथा कुछ मामलों में कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए जाते रहे हैं। इन आरोपों से संबंधित ऑडियो और अन्य सामग्री के वायरल होने की भी बात सामने आई है।गढ़ रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल के सामने होटल में कथित देह व्यापार, क्षेत्र में गांजे की सप्लाई और अवैध खनन से जुड़े मामलों में भी थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उनसे कथित तौर पर वसूली कर छोड़ने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।वहीं, दतावली क्षेत्र में बाइक सवार युवकों द्वारा एक सैलून संचालक पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में भी पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। पीड़ित द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग किए जाने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया।इसके अलावा खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर किसान नेता तथा पत्रकार के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने को लेकर भी थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं।एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा भावनपुर थाना प्रभारी के रिकॉर्ड और कार्यप्रणाली की समीक्षा के दौरान पुराने मामलों के लंबित होने तथा कार्यशैली को लेकर संतोषजनक स्थिति नहीं मिलने की बात सामने आई। इसके बाद क्राइम मीटिंग में ही जोगिंदर सिंह सैनी को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए गए।पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद भावनपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पूर्व में सामने आई शिकायतों को लेकर निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *