मेरठ के लोहिया नगर स्थित श्रीराम वाटिका हनुमान मंदिर में 18 जुलाई से चल रहा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव गुरुवार, 23 जुलाई को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे नगर भ्रमण के साथ भव्य शोभायात्रा एवं झांकियां निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति ने सभी भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया।इस संपूर्ण आयोजन का संचालन श्रीराम वाटिका हनुमान मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष पंडित लाल बहादुर मिश्रा, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश मिश्रा, महासचिव रवि गुप्ता, सचिव बृज गोपाल, सह सचिव अनिल तिवारी, संगठन मंत्री सुनील पाल, कानूनी सलाहकार मंत्री सन्नी गुप्ता सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
