एनसीसी कैडेटों के भविष्य और कल्याण पर हुई अहम चर्चा, एडीजी मेजर जनरल गौरव गौतम ने दिए नए अवसरों के संकेत :

एनसीसी कैडेटों के भविष्य और कल्याण पर हुई अहम चर्चा, एडीजी मेजर जनरल गौरव गौतम ने दिए नए अवसरों के संकेत :

*एनसीसी कैडेटों के भविष्य और कल्याण पर हुई अहम चर्चा, एडीजी मेजर जनरल गौरव गौतम ने दिए नए अवसरों के संकेत**संवाददाता*लखनऊ। एक्स एनसीसी कैडेट सोशल वेलफेयर सोसायटी (पंजीकृत) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) उत्तर प्रदेश निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम से उनके लखनऊ स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।बैठक के दौरान अनुराग चौधरी ने एनसीसी कैडेटों एवं पूर्व कैडेटों (एक्स कैडेट) की मूलभूत समस्याओं, उनके कल्याण, नवाचार, उपलब्धियों तथा भविष्य में उपलब्ध संभावित अवसरों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इस पर अपर महानिदेशक ने सभी बिंदुओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कहा कि सशक्त समाज के निर्माण में एनसीसी की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।अनुराग चौधरी ने कहा कि मेजर जनरल गौरव गौतम उच्च सैन्य पद पर आसीन होने के बावजूद बेहद सरल, सौम्य और दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी हैं। उनका सकारात्मक दृष्टिकोण और व्यवहार प्रेरणादायक है।भेंट के दौरान मेजर जनरल गौरव गौतम ने अनुराग चौधरी को एनसीसी निदेशालय की कैप पहनाकर सम्मानित किया। इस सम्मान और बहुमूल्य समय के लिए अनुराग चौधरी ने उनका आभार व्यक्त करते हुए एनसीसी कैडेटों के हित में निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *