मेरठ: पुजारी हत्याकांड का आरोपी हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती जिलाबदर, 5 माह तक जिले में प्रवेश पर रोक :

मेरठ: पुजारी हत्याकांड का आरोपी हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती जिलाबदर, 5 माह तक जिले में प्रवेश पर रोक :

मेरठ। पुजारी हत्याकांड के आरोपी और हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अब्दुल्लापुर निवासी नदीम मेवाती को पांच माह के लिए मेरठ जिले से जिलाबदर कर दिया गया है।बताया गया है कि नदीम मेवाती पर सट्टेबाजी, भूमाफिया गतिविधियों समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्त होने के आरोप हैं। भावनपुर थाना पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई करते हुए निर्धारित अवधि तक जिले से बाहर रहने का आदेश जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *