भाड़े के विवाद में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल :

भाड़े के विवाद में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल :

मवाना। मेरठ रोड स्थित मोहल्ला मुन्नालाल में शुक्रवार को गाड़ी के भाड़े को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ रोड स्थित पप्पू ट्रांसपोर्ट पर खतौली चौक निवासी एक व्यापारी, जिनका मिल रोड स्थित राजो वाले बाग में रबर का गोदाम है, बड़ी डीसीएम बुक कराने पहुंचे थे। गोदाम से माल लोड कर मेरठ भेजा जाना था। इसी दौरान भाड़े को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *