ईंख के खेत में मिला वृद्धा का कंकालनुमा शव, चार दिन से थीं लापता :

ईंख के खेत में मिला वृद्धा का कंकालनुमा शव, चार दिन से थीं लापता :

मवाना संवाददाता*आज मंगलवार मवाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा में एक इंटर कॉलेज के पास ईंख के खेत में सुबह 75 वर्षीय वृद्धा का कंकालनुमा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान भैंसा गांव निवासी रजीकन उर्फ रज्जो के रूप में हुई है, जो शनिवार से लापता थीं।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह राफन-भैंसा मार्ग पर गांव के निकट स्थित एक इंटर कॉलेज के पास कुछ किसान खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर ईंख के खेत में पड़े एक कंकाल और कुछ कपड़ों पर पड़ी। किसानों ने तुरंत इसकी सूचना मवाना थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल तथा आसपास मिले कपड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कपड़ों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शव की पहचान रजीकन उर्फ रज्जो के रूप में की गई।बताया गया है कि मृतका के परिजनों ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान वृद्धा की गुमशुदगी को लेकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। चार दिन बाद गांव से कुछ ही दूरी पर उनका शव मिलने से परिवार में शोक और क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *