ए एस इंटर कॉलेज, मवाना में स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन,छबील लगाकर तपती धूप में मीठे शरबत का वितरण

ए एस इंटर कॉलेज, मवाना में स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन,छबील लगाकर तपती धूप में मीठे शरबत का वितरण

*ए एस इंटर कॉलेज, मवाना में स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन,छबील लगाकर तपती धूप में मीठे शरबत का वितरण**मवाना संवाददाता*आज शनिवार मवाना नगर के ए एस इंटर कालेज में छत्रपति शिवाजी सुभारती हॉस्पिटल सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन तथा कालेज गेट पर छबील लगाकर तपती धूप में मीठे शरबत का वितरण किया गया lए एस इंटर कॉलेज, मवाना में स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन छत्रपति शिवाजी सुभारती हॉस्पिटल एवं सुभारती मेडिकल कॉलेज की संपूर्ण चिकित्सकों की टीम ने छात्र-छात्राओं का अत्यंत समर्पण एवं सेवा भाव से स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया। इस शिविर से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं लाभ प्राप्त हुआ। बेटियां फाउंडेशन की उत्तर प्रदेश राज्याध्यक्ष राधिका अत्री एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनुराधा दवे के नेतृत्व में इस सेवा कार्य में नीना गुप्ता एवं पूनम गोयल का विशेष सहयोग रहा सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बेटियां फाउंडेशन एंव विशेष रूप से डॉ. संयम जैन, डॉ. तुषार वशिष्ठ, डॉ. अंकित शर्मा, श्री रविंद्र कुमार (ऑप्टोमेट्रिस्ट) एवं श्री नीरज कुमार (स्टाफ नर्स) श्री अमित पॅवार का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।विद्यालय परिवार आपकी उत्कृष्ट सेवाओं, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा करता है। प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने बताया कि अधिकांश छात्र-छात्रा की आंखों में रोशनी कम थी उसका मुख्य कारण मोबाइल बताया गया समस्त छात्र-छात्राओं को लैपटॉप एवं मोबाइल, टीबी से दूर रहने की सलाह दी है l कालेज गेट पर छबील लगाकर तपती धूप में मीठे शरबत का वितरण किया गया। इस प्याऊ में लगभग 1500 लोंगो को शरबत बितरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह व स्काउट भवन से डी. ओ. सी. स्काउट सोमेंन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शरबत वितरण में वर्तमान व पुरातन स्काउट्स ने बढचढकर प्रतिभाग लिया। सभी कैडेट्स ने बस, रिक्शा, कार, मोटरसाईकिल व पैदल यात्रियों को रोक रोक कर तपती धूप में शरबत पिलाया। इस व्यवस्था में उज्जवल, आदित्य नाथ, यश, वंश चौहान, निशांत, शुभ गौतम, मौ. आमीर, सार्थक, हार्दिक, अंकित कश्यप, यश कश्यप, स्काउट प्रभारी राम भूल नाथ, कपिल सिरोही, निष्ठा, व नविता, अंजू सिंह, विभा जैन, श्रृवण कुमार, रविन्द्र कुमार बालियान, विपिन चौधरी, विरेन्द्र कुमार, दिपाँशु, शुभाष चन्द्र, इत्यादि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *