मेरठ में लावड़ चौराहे पर पुलिस का विशेष अभियान: अवैध अतिक्रमण हटाए, संदिग्ध वाहनों पर चेकिंग :

मेरठ में लावड़ चौराहे पर पुलिस का विशेष अभियान: अवैध अतिक्रमण हटाए, संदिग्ध वाहनों पर चेकिंग :

थाना इंचौली, जनपद मेरठ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में आज थाना इंचौली क्षेत्रांतर्गत लावड़ चौराहे (लावा चौकी क्षेत्र) में कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एएसपी/थाना प्रभारी बजरंग प्रसाद द्वारा पुलिस टीम के साथ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान उनके साथ एसएसआई, चौकी प्रभारी लावड़ तथा पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।अभियान के अंतर्गत सड़क के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे आम जनता तथा फुटपाथ पर चलने वाले राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिल सके। पुलिस द्वारा स्थानीय दुकानदारों एवं ठेला-फेरी वालों को भी समझाते हुए भविष्य में सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।इसके पश्चात संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

*चेकिंग के दौरान विशेष रूप से—तेज आवाज करने वाले व मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों,

*बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों,

*बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों

के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की गई। कई वाहनों का चालान करते हुए चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया।इस अवसर पर एएसपी/थाना प्रभारी बजरंग प्रसाद ने कहा कि जनता की सुविधा, सुरक्षित यातायात व्यवस्था और कानून का पालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *