*मवाना संवाददाता* आज शनिवार मवाना पुलिस द्वारा मवाना सठला मार्ग बीते दिनों रागिरो से हुई मारपीट की घटना को लेकर चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा l प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बृहस्पतिवार को हरिन्द्र सिंह पुत्र सीताराम ग्राम चाद समंद थाना खतौली ने मवाना थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मैं अपने साथी मनोज कुमार पुत्र ईलम सिंह, कपिल कुमार पुत्त सीताराम निगण चांद समंद खतौली के साथ ग्राम लोदीपुर छपका थाना गढ़ मुक्तेश्वर से शादी समारोह का प्रोग्राम करके वापस अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में सठला गांव से आगे मवाना की तरफ आ रहे ट्रक UP 37 T 7860 से अपनी गाडी स्वीफ्ट UP 16 CR 0356 को टक्कर लग गई थी जिसमे उक्त ट्रक के ड्राईवर वसीम पुत्र इशाक नि० बदरखा से बात चल रही थी कि अचानक पीछे से आ रहे ट्रक सं0 UP 22 T 1681 के ड्राईवर समीर पुत्र चांद नि0 सठला ने गाडी रास्ते में खड़ी करने को लेकर हमारे साथ गाली गलौच शुरू कर दी जिसका हम लोगों ने विरोध किया तो समीर ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर तीनों के साथ जान से मारने की नियत से हाथ मे लिये फट्टे व गन्ने आदि से ताबडतोड मारपीट शुरू कर दी थी उक्त घटना में हुई मारपीट की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उक्त प्रकरण में थाना मवाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मवाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त क्सीम पुत्र इशाक उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम बदरखा थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़, समीर पुत्र चाँद उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम सठला थाना मवाना, और अनस पुत्र चाँद उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम सठला मवाना, नजाकत पुत्र सहल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम बदरखा थाना गढ़ मुक्तेश्चर जिला हापुड मुजफ्फरनगर बस स्टैण्ड के पास से आज समय करीब 11.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया l मवाना थाने में अभियुक्तों पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 109 (1)/281/115(2)/352/351 (3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज था । पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया l
