दिल्ली ग्लोबल स्कूल ने छठा वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का किया आयोजन :

दिल्ली ग्लोबल स्कूल ने छठा वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का किया आयोजन :

*मवाना संवाददाता*आज शनिवार मवाना बाईपास मेरठ बिजनौर हाईवे पर स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल में छठे वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ धनिष्का भारद्वाज द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की मुख्य अतिथि पूनम भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि मनस्वी भारद्वाज ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का औपचारिक उद्घाटन किया।इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। इसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने सभी नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन की शपथ दिलाई। क्रीड़ा उत्सव के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने आइसक्रीम रेस, पिरामिड रेस, टॉम एंड जैरी रेस, फ्रेंडशिप रेस, केक रेस, स्कूल बैग रेस, लेमन-स्पून रेस, पिचर रेस, सैक रेस तथा बैलेंस द कोन रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक एवं रस्साकशी (टग ऑफ वार) जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।सभी विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय के चेयरमैन डॉ. करुणेश भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा द्वारा पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में उप-प्रधानाचार्या ऊषा शर्मा, क्रीड़ा प्रशिक्षक विशाल एवं आलम रिज़वी, कॉर्डिनेटर उपासना, अलकनंदा, अतुल, भवानी तथा प्रज्ञा का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *