तहसील समाधान दिवस पर अधिकारियों के आगे 65 शिकायतें आई मौके पर किया 8 का निस्तारण :

तहसील समाधान दिवस पर अधिकारियों के आगे 65 शिकायतें आई मौके पर किया 8 का निस्तारण :

**मवाना संवाददाता* आज शनिवार मवाना नगर के तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों के सामने 65 शिकायत आई जिसमें मौके पर ही 8 शिकायतों का निस्तारण किया lइस दौरान ग्रामीणों इलाकों से ग्रामीण अपने समस्या लेकर तहसील सभागार में पहुंचकर और इस चलते तहसील सभागार में मौजूद नायब तहसीलदार सचिन चौधरी ने फरियादियों की समस्या सुनी और ग्रामीणों ने अपनी सभी समस्याओं को लेकर निस्तारण करने की मांग उठाई। इस दौरान नायब तहसीलदार सचिन चौधरी ने सभी आयी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने के सभी अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए l समाधान दिवस के जरिए स्थानीय प्रशासन ने पारदर्शिता और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी परेशानियों से निजात पाने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *