मेरठ सिविल लाइन थाने की साइबर टीम ने 2.13 लाख की ठगी राशि रिफंड कराई :

मेरठ सिविल लाइन थाने की साइबर टीम ने 2.13 लाख की ठगी राशि रिफंड कराई :

मेरठ, 20 फरवरी। थाना सिविल लाइन की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर हुई साइबर ठगी के मामले में आवेदिका को 2,12,999 रुपये की पूरी राशि रिफंड कराने में सफलता हासिल की है।जगन्नाथपुरी शिवाजी रोड निवासी मंगला प्रकाश पत्नी शैलेंद्र प्रकाश ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ठगी कर ली थी। शिकायत पर साइबर टीम ने NCRP पोर्टल पर मामला दर्ज कर तुरंत बैंक व कंपनी से संपर्क किया। एसएसपी के निर्देश, एसपी सिटी/क्राइम के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन के नेतृत्व में टीम ने दो दिनों में रिफंड सुनिश्चित किया।टीम में उ0नि0 उदय प्रताप सिंह, उ0नि0 नितीश मिश्रा व म0कां0 ऐश्वर्या रस्तौगी प्रमुख भूमिका निभा रहे। इससे साइबर जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *