मेरठ में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत 19 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी श्री अवनीश कुमार व एंटी रोमियो प्रभारी के निर्देशन में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी व महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों, अस्पतालों व चौपालों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।�मुख्य गतिविधियांअभियान में हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102, 108 की जानकारी दी गई। महिला केंद्रित योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना व बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी के बारे में विस्तार से बताया गया। गुड टच-बैड टच, कार्यस्थल उत्पीड़न, POCSO एक्ट, बाल श्रम व साइबर अपराधों पर कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर थानों के मिशन शक्ति केंद्रों की उपयोगिता भी समझाई गई।
