मेरठ में नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई :

मेरठ में नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई :

थाना भावनपुर पुलिस ने POCSO एक्ट और IT एक्ट के तहत वांछित आरोपी मुशर्रत पुत्र अफजाल (25 वर्ष, निवासी ग्राम ज्ञानपुर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 14 फरवरी 2026 को पीड़िता के परिजनों की अनुपस्थिति में उसके घर में घुसकर जबरन अश्लील हरकतें कीं, बत्तमीजी की, विरोध पर मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकियां दीं। पीड़िता की नाबालिग बेटी के साथ इस घटना पर वादी की तहरीर पर मु0अ0स0-47/26 धारा 333/74/75/115(2)/351(2)/351(3) बीएनएस, 7/8 POCSO एक्ट व 67 IT एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर देहात के नेतृत्व में भावनपुर थाना पुलिस ने 15 फरवरी को आरोपी को जेई पुलिया से दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 विकास यादव और उ0नि0 रोहित तौमर शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह गिरफ्तारी POCSO जैसे गंभीर मामलों में महिलाओं व नाबालिगों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *