मेरठ 10.02.2026आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में मेला नौचन्दी 2026 आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में नौचंदी मेले के आयोजन की तैयारी, उद्घाटन इत्यादि के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष नौचन्दी मेले का आयोजन जिला पंचायत द्वारा किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा नौचन्दी मेले की तैयारी के संबंध में निर्देशित किया गया कि नौचन्दी मेला प्रान्तीयकृत मेला है, समस्त कार्यवाही नौचन्दी मेले की गरिमा के अनुरूप सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि समस्त तैयारियो को तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया जाये। विभिन्न समितियो के नोडल अधिकारी नामित करते हुये सभी तैयारियां समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जाये। मेले में किये जाने वाले कार्य हेतु टेण्डर प्रक्रिया की तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। नौचन्दी मेले स्थल का भ्रमण कर सडक मरम्मत, साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, पानी का छिडकाव, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, पटेल मंडप का सौन्दर्यीकरण, टेण्डर प्रक्रिया, दुकान आवंटन इत्यादि समस्त कार्यों की समय से कार्यवाही करते हुये तैयारी की जाये। नौचन्दी मेला कमेटी की बैठक कराते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी टै्रफिक राघवेन्द्र मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कोषाधिकारी वरूण खरे, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
