**मवाना संवाददाता* आज मंगलवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में कोलगेट कम्पनी के द्वारा दन्त सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार एवं संचालन विनोद कुमार ने किया व कोलगेट कम्पनी के विशेषज्ञ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने दांतों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे स्वास्थ का रास्ता दांतों से होकर गुजरता है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें सर्वप्रथम अपने दातों को सुरक्षित रखना होगा जिसके लिए दातों की स्वच्छता व उचित सुरक्षा अपनाना अनिवार्य है। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने दस से अधिक सुरक्षा उपाय बताते हुए छात्र छात्राओं को जागरूक किया। कोलगेट कम्पनी के प्रतिनिधयों ने ब्रश करने का सही तरीका बताते हुए, किस समय ब्रश करना चाहिए आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी व छात्र छात्राओं को टूथपेस्ट व टूथब्रश वितरित किये।इस अवसर पर सज्जाद अली जैदी, इन्द्रजीत सिहं, संजीव उपाध्याय एवं सैंकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
