फलावदा रोड स्थित कृषक के मण्डल विजेता व स्टेट टीम में चयनित खिलाडी विश्वास कुमार का सम्मान :

फलावदा रोड स्थित कृषक के मण्डल विजेता व स्टेट टीम में चयनित खिलाडी विश्वास कुमार का सम्मान :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज शनिवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज के शतरंज खिलाडी विश्वास कुमार का मण्डल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने व राज्य टीम में चयन होने पर आज विद्यालय में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व संचालन मोहित शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि कृषक इण्टर कालिज मवाना का शिक्षा के साथ-2 खेल के क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास रहा है। इस विद्यालय के अनेक छात्र राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। इस विद्यालय ने वालीबाल, निशानेबाजी, तीरंदाजी, क्रिकेट व एथलेटिक्स के सैंकडों सितारे इस देश को समर्पित किये हैं। हमारे विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 11 के छात्र विश्वास कुमार ने शतरंज की मण्डल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए राज्य की टीम में स्थान बनाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। मैं इस होनहार खिलाड़ी को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। इस अवसर पर संजीव रसायन, अरविन्द विजयी, अमित गुप्ता (एचओडी), विनोद लाम्बा, सर्वेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *