मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स के प्रांगण में माँ के भव्य नौ रूपों की पूजा अर्चना की गई :

मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स के प्रांगण में माँ के भव्य नौ रूपों की पूजा अर्चना की गई :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मे मेन विंग शाखा के किंडरगार्डन में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवरात्रि का यह पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा, आराधना के लिए समर्पित है। यह पर्व भक्ति, शक्ति, और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान के द्वारा मां दुर्गा के नौ रूपों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनकी आरती आराधना से किया गया तथा मां के भव्य नौ रूपों की पूजा अर्चना कर सभी के मंगल की कामना की गई। तत्पश्चात नन्हे- मुन्ने विद्यार्थियों ने मां के नौ रूपों मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कृष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यानी, कालरात्रि, महागौरी व सिद्धिदात्री का मोहक रूप धारण कर एक सुंदर झांकी प्रस्तुत की । जिसमें नर्सरी कक्षा से आरोही बिदुहरी, आरोही सिंह, यशवी, अक्षिता, अश्विका व अनायशा, आशविका, अनाया । एल के जी कक्षा से पूर्वी, त्रिशा, श्रेया, अद्विका, अनिका, राव्या, सृष्टि ।यू के जी कक्षा से अवनी, अन्वी, अवनि, अनाया, मृगांका ने मां के नौ रूपों को धारण किया। आरव ने शेर बनकर मां का साथ दिया। सभी छात्र-छात्राओं ने नवरात्रि के माध्यम से शक्ति के समक्ष अपनी भक्ति का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक मनोज रस्तोगी ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा का यह रूप भक्ति के साथ-साथ चुनौतियों का सामना करना सीखता है अतः हमें प्रत्येक पल चुनौतियों से संघर्ष करने के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि हमें बुराइयों से कैसे लड़ना चाहिए। बुराइयों से लड़ने के लिए हमें सदैव सच्चाई के मार्ग को अपनाना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने सभी विद्यार्थियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का यह पर्व आप सभी को जीवन में सुख शांति प्रदान करें। मां दुर्गा आप सभी को समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करे ताकि सभी के जीवन में सकारात्मक शक्ति का संचार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *