कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप एडवाइजर डॉ. देवेंद्र अरोड़ा को मिला “मेरठ बिजनेस स्कूल” के लिए कॉपीराइट सम्मान :

कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप एडवाइजर डॉ. देवेंद्र अरोड़ा को मिला “मेरठ बिजनेस स्कूल” के लिए कॉपीराइट सम्मान :

कम्बोज संवाददाता मवाना* आज शुक्रवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के समूह सलाहकार प्रो. डॉ. देवेंद्र अरोड़ा को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत औद्योगिक और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा “मेरठ बिजनेस स्कूल” शीर्षक के लिए कॉपीराइट पुरस्कार प्रदान किया गया है।इस कॉपीराइट का लाइसेंस नंबर – 26675/2022-CO/L है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेरठ बिजनेस स्कूल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य छात्रों, उद्यमियों और उद्योग से जुड़े पेशेवरों को लाइव बिजनेस स्ट्रैटेजी प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्रायोगिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। संस्थान मेरठ के समृद्ध उद्यमशील परिदृश्य का लाभ उठाकर युवाओं में नवाचार, उद्योग संपर्क और उद्यमशील मानसिकता विकसित करेगा।इस अवसर पर डॉ. अरोड़ा ने कहा कि – “यह कॉपीराइट सम्मान केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि शिक्षा और उद्यमशीलता को नई दिशा देने का संकल्प है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी और उद्यमी न केवल सिद्धांतों से, बल्कि वास्तविक व्यावसायिक अनुभव से सीखकर देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दें।”कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चैयरमैन विजय राज काकरान ने कहा कि इस कॉपीराइट के साथ डॉ. अरोड़ा ने “मेरठ बिजनेस स्कूल” की ब्रांड पहचान और बौद्धिक संपदा को मजबूत किया है। आने वाले समय में यह संस्थान प्रबंधन शिक्षा और उद्यमशील विकास का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *