ये कोई पहला मामला नहीं जब नौकरी दिलाने का झांसा देकर यूवती का यौन शोषण किया गया और उसके बाद उसकी विडिओ वायरल करने की धमकी दी जा रही है! *ताज़ा मामला प्रकाश मे आया है*! कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली युवती को एक वर्ष पूर्व एक युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर नई सड़क स्थित होटल मे बुलाया जहाँ उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन शोषण किया गया। इस दौरान आरोपी ने यूवती का अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने कीधमकी देकर उसका लगातार यौन शोषण करता रहा! पीड़िता ने सोमवार को मां के साथएसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाना पुलिस को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में युवती ने बताया कि एक वर्ष पूर्व वह अपनी मां के साथ कंकरखेड़ा के एक घर में घरेलू कार्य करने जाती थी। वहां लोहियानगर निवासी युवक लोहे का गेट लगाने आया था। युवक ने मेरठ में उसकी नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उससे मोबाइल पर बातें करने लगा। युवक ने एक सप्ताह बाद उसे नौकरी के बहाने गढ़ रोड पर नईसड़क स्थित एक होटल में बुलाया। जहाँ उसे कोल्ड कॉफी पिलाई। इसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई। आरोपी ने उसकायौन शोषण किया और अश्लील वीडियो बना लिया। होश में आने पर आरोपी ने उसका वीडियो दिखाया और किसी को इसबारे में बताने पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसकायौन शोषण किया। 17 सितंबर को भी आरोपी ने उसे गढ़ रोड स्थित होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। अब फिर धमकी देकर उसे होटल में बुला रहा है। पीड़िता ने न्याय की मांग की है! अब सवाल ये है! मेरठ मे कोई पर्यटन स्थल न होने के बावजूद 100 से ज्यादा होटल है लेकिन पुलिस इनकी जाँच नहीं करती! युवती द्वारा लगाये आरोप मे नई सड़क स्थित होटल है! जो कई बार चर्चाओ मे रह चुके है! लेकिन क्षेत्रीय पुलिस इन पर कोई कार्यवाही नहीं करती आखिर क्यों?
