शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों की भव्य बाइक रैली का आयोजन :

शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों की भव्य बाइक रैली का आयोजन :

नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रारम्भ किए गए विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 21.09.2025 को जनपद मेरठ में एक बाइक रैली का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस लाइन मेरठ से हुआ, जहां अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र मेरठ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नुपुर गोयल व पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात द्वारा हरी झण्डी दिखाकर महिला पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा निकाली गई बाइक रैली को रवाना किया । इस रैली में लगभग 200 स्कूटी एवं मोटरसाइकिलें सम्मिलित हुईं, जिनमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी शामिल थीं । उक्त रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर बच्चा पार्क, बेगमपुल, आबूलेन, हनुमान मंदिर, हापुड़ अड्डा होते हुए एल एवं के-ब्लॉक शास्त्रीनगर से गुजरते हुए सेंट्रल मार्केट में सम्पन्न हुई । पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रैली का स्वागत किया । इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना, उनके सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वावलंबन की दिशा में महिलाओं को प्रेरित करना रहा । मिशन शक्ति फेज-5.0 के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान हेतु पुलिस सदैव तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *