अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज रविवार मवाना नगर के तहसील रोड पर रामलीला मैदान में अवैध पैठ विक्रेताओं का कब्जा लगातार बढ़ता दिखाई दिया। नियमों का उल्लंघन करते हुए ये विक्रेता खुलकर बिना किसी रोक-टोक के व्यापार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस अराजकता के विरोध में आवाज़ उठाई है l लेकिन अधिकारी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे आयोजन स्थल की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो रही है और आने वाले दर्शकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों और रामलीला आयोजकों ने उच्च अधिकारी से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध व्यापार पर तुरंत रोक लगे और रामलीला कार्यक्रम सुचारू रूप से चल सके। लेकिन शायद लगता नहीं की अधिकारी इस पर कोई संज्ञान लेंगे l
