मवाना के प्राइमरी पाठशाला नंबर 3 में एक अध्यापक द्वारा छात्रा के साथ मारपीट में छात्रा का हाथ टूटा :

मवाना के प्राइमरी पाठशाला नंबर 3 में एक अध्यापक द्वारा छात्रा के साथ मारपीट में छात्रा का हाथ टूटा :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*मवाना थानाक्षेत्र के प्रीतनगर कालोनी में स्थित सरकारी स्कूल में अध्यापक ने छात्रा के साथ की मारपीट मे हाथ तोड़ा दिया अध्यापक पूर्व में भी विवादों में रह चुका है l पीड़ित बच्ची की मां लोकेश ने थाना मवाना में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी सलोनी रोजाना की तरह प्राथमिक विद्यालय प्रीतनगर में पढ़ने के लिए गई थी l उसी स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक जमाल कामिल ने सलोनी के साथ डंडे व लाट घुसे से जमकर मारपीट की जिससे उसका सीधा हाथ टूट गया और काफी गुम चोटें भी आई हैं l छात्रा सलोनी ने अपनी मां लोकेश से बताया कि अध्यापक जमाल कामिल ने उसे बाथरूम में अकेले बुलाने के लिए कहा था सलोनी के मना करने पर अध्यापक ने उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए उसके साथ जानवरों की तरह मारपीट कर डाली l छात्रा की मां ने बताया कि अध्यापक जमाल कामिल पूर्व में भी एक अन्य छात्रा के साथ बलात्कार का प्रयास कर चुका है l और इस प्रकरण में जेल भी काट चुका है l लेकिन हर बार वो कार्यवाही से बच जाता है l आरोपी अध्यापक आपराधिक प्रवृत्ति का है छात्रा की मां ने आरोपी अध्यापक जमाल कामिल पर कठौर कार्यवाही किए जाने की मांग की है l जमाल कामिल के खिलाफ पूर्व में भी छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में मुकदमा अपराध संख्या 341/24 धारा पोक्सो एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है l जिसमें वो जेल भी काट चुका है l और जमानत पर आने के बाद से दोबारा इसने फिर हरकतें शुरू कर दी है और बच्चों के साथ मारपीट व अश्लील हरकतें करता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *