आज गुरुवार मवाना नगर के तहसील रोड स्थित स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में तब हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला का अक्षर होने में देरी हो गई महिला ने इसका विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को समझा बूझकर शांत किया l मवाना के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब हस्तिनापुर कस्बे की रहने वाली महिला मरीज सोनम ने एक्सरे न होने से नाराज होकर एक्सरे टेक्नीशियन पर जमकर नोकझोंक शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि वह बीते तीन दिन से सीएचसी आ रही है लेकिन टेक्नीशियन लगातार उसका एक्सरे नहीं कर रहा। इस दौरान अचानक माहौल गरमा गया और महिला अपने परिजनों संग अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनम स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में चेस्ट का एक्सरे कराने आई थी l लेकिन उसी समय लाइट चले जाने के कारण समस्या उत्पन्न हो गई । एक्सरे टेक्नीशियन हरप्रसाद ने बिजली आने तक इंतजार करने को कहा, जिस पर महिला भड़क उठी और नोकझोंक करने लगी। स्थिति बिगड़ती देख टेक्नीशियन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना मवाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व उसके परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने टेक्नीशियन से महिला का एक्सरे कराने के लिए कहा तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
