अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
मंगलवार मवाना नगर में भगवान श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड मवाना द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव शंकर जी की शोभायात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। जिसका शुभारंभ मेरठ कैंट से विधायक अमित अग्रवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक संयुक्तरूप द्वारा फीता काटकर वह नारियल फोड़ कर किया गया। गणेश पूजन भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमल खटिक ने किया। शोभायात्रा में विभिन्न झांकिया बैंड व डीजे के साथ नगर में भ्रमण किया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका के समीप रामलीला ग्राउंड से हुआ इसके पश्चात तहसील तिराहा पक्का तालाब हस्तिनापुर रोड सुभाष चौक डॉ मानवेंद्र शर्मा खलील चौक खतोलिया चौक से होते हुए बाल्मीकि बस्ती भगत सिंह चौक पांडव चौक सुभाष बाजार होते हुए देर रात्रि नगर पालिका के समीप रामलीला मैदान में समापन हुआ । जिसमें कमेटी के अध्यक्ष व चेयरमैन अखिल कौशिक प्रबंधक राजेंद्र चौहान मुख्य सचिव सुभाष दीक्षित उपाध्यक्ष संजय शर्मा डॉक्टर ओमपाल चौहान शोभायात्रा प्रमुख गोपाल चौहान प्रज्वल चौहान रविकांत कंसल चंद्रशेखर आजाद योगेन्द्र रस्तोगी नवनीत चौहान अन्य कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
