खबर का असर किला परीक्षितगढ पुलिस ने छात्रा को oyo में जाने को बोलने वाले शिक्षक  अनुराग रूहेला को किया गिरफ्तार :

खबर का असर किला परीक्षितगढ पुलिस ने छात्रा को oyo में जाने को बोलने वाले शिक्षक अनुराग रूहेला को किया गिरफ्तार :

अभियुक्त अनुराग पुत्र रामकिशन निवासी निवासी ग्राम दबथला थाना परीक्षितगढ मेरठ द्वारा वादिया को कक्षा के बाहर रोकना तथा रोककर वादिया को उसके साथ जाने के लिए कहना तथा किसी और बताने पर वादिया की सिगरेट पीती हुई फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देने के संबंध में वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना परीक्षितगढ पर मु0अ0स0 246/2025 धारा 75/126(2)/351(2) बीएनएस व 11/12 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 30.08.2025 को थाना परीक्षितगढ पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अनुराग पुत्र रामकिशन निवासी निवासी ग्राम दबथला थाना परीक्षितगढ मेरठ को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
अनुराग पुत्र रामकिशन नि0 ग्राम दबथला थाना परीक्षितगढ मेरठ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 प्रमोद कुमार थाना परीक्षितगढ मेरठ
2.म0उ0नि0 आरती
3.का0 3445 पंकज
4.का0 3170 भूरी सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *