परीक्षितगढ़ में नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी व कार्यकारिणी सदस्य ललित ठाकुर का स्वागत :

परीक्षितगढ़ में नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी व कार्यकारिणी सदस्य ललित ठाकुर का स्वागत :

परीक्षितगढ़। उपज पत्रकार संगठन की एक विशेष बैठक परीक्षितगढ़ नगर स्थित द्वारिका फार्म हाउस पर आयोजित की गई। बैठक में मौजूदा जिला अध्यक्ष को संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष तथा ललित ठाकुर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि उपज पत्रकार संगठन देश के 22 राज्यों में सक्रिय होकर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहा है। संगठन से अधिक से अधिक पत्रकार जुड़ रहे हैं ताकि उनकी आवाज़ को सशक्त मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती पर उपज पत्रकार संगठन को सबसे मजबूत संगठन माना जाता है। यदि किसी पत्रकार को किसी प्रकार की समस्या आती है तो संगठन हमेशा उसके साथ खड़ा होकर समाधान दिलाने का कार्य करता है।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित ठाकुर ने कहा कि आज के दौर में संगठनों की एकजुटता ही पत्रकारों की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन में एकता होने से हम अपनी लड़ाई मजबूती से लड़ सकते हैं। मेरठ में उपज पत्रकार संगठन ने जो मजबूत स्तंभ खड़ा किया है, वह अपने आप में एक इतिहास है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार मुनींद्र त्यागी खजूरी ने की, जबकि संचालन पत्रकार रवि गौतम ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

बैठक में राजीव शर्मा, सुंदर नगर, रवि ठाकुर, शोहिद सैफी, इरशाद खान, नरेश गुर्जर, समीर शेख, अतुल कुमार, पहलाद सिंह, मनीष त्यागी, रोहित कुमार, तुषार ठाकुर सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *