अवगत कराना है कि वादी द्वारा दी गई लिखित सूचना के आधार पर कि उसकी नाबालिक पुत्री (उम्र करीब 17 वर्ष) को महेश पुत्र प्रेम सिंह उर्फ पम्मी निवासी ग्राम महल थाना इंचौली जनपद मेरठ उम्र 22 वर्ष बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है, दिनांक 22.08.2025 को थाना जानी पर मु0अ0सं0-409/25 धारा 137(2) बीएनएस बनाम महेश उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय के आदेशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सरधना के पर्यवेक्षण में थाना जानी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता को बरामद कर आवश्यक कार्यवाही उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा धारा 87/64(1) बीएनएस एवं धारा 3/4 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।
आज दिनांक 25.08.2025 को समय 21:30 बजे मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त महेश पुत्र प्रेम सिंह उर्फ पम्मी निवासी ग्राम महल थाना इंचौली जनपद मेरठ उम्र करीब 22 वर्ष को ग्राम फफूंड़ा थानाक्षेत्र लोहिया नगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
महेश उर्फ मयंक भाटी पुत्र प्रेम सिंह उर्फ पम्मी निवासी ग्राम महल थाना इंचौली जनपद मेरठ, उम्र करीब 22 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 सूर्य प्रकाश थाना जानी जनपद मेरठ I
- म0उ0नि0 आयुर्षी वार्ष्णेय थाना जानी जनपद मेरठ I
