अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज गुरुवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने एक अनोखी पहल की।
विद्यार्थियों ने एक पेड़ मां के सम्मान में लगाकर अपनी माँ के नाम समर्पित किया। इसके साथ- साथ धरती माँ की रक्षा के लिए “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को पेड़ के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने उत्साह के साथ पेड़ लगाया और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को इस पहल के लिए प्रोत्साहित किया । विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की तरफ से इको क्लब फोर मिशन लाइफ के साथ भागीदारी के लिए सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।
स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी ने कहा, “हमें अपने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और माँ के प्रति सम्मान के बारे में सिखाने का अवसर मिला है। हमें उम्मीद है कि यह पहल छात्रों को भविष्य में भी पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाएगी।”
विद्यालय की प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने विद्यार्थियों से कहा कि मिशन लाइफ पर्यावरण के लिए जीवन शैली की भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आपके सार्थक योगदान को प्रकृति के प्रति आपकी जिम्मेदारी की गहरी भावना को दर्शाता है
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कहा कि वे भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां सुचारू रूप से चलाएंगे ताकि छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में सिखाया जा सके।
